पिम्पल्स को बहुत जल्दी ठीक कैसे करें ?
पिम्पल क्यों होते हैं :
पिम्पल एक आम समस्या है। जो तब होती है ,जब हमारी स्किन के रोम छिद्र डेड स्किन सेल्स से बंद हो जाते हैं ,और रोमछिद्रों में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। जिससे उस जगह सूजन और लालिमा हो जाती है। जिसे हम पिम्पल कहते है।पिम्पल होने के कारण हार्मोनल बदलाव ,तनाव ,कुछ खाने की चीजें ,यहां तक की स्किन पर रगड़ और दबाव भी पिम्पल का कारण बनते हैं।और बार -बार चेहरे को छूना ,गंदे तकिय के कवर का इस्तेमाल करना ,या पसीने को त्वचा पर देर तक रहने देने से बैक्टीरिया और गंदगी बढ़ती है। और चेहरे पर और ज्यादा पिम्पल बढ़ सकते हैं। और हाँ पिम्पल को फोड़ने बचना चाहिए। नहीं तो यह समस्या और बढ़ सकती है। इसलिए आपको एक सौम्य स्किन केयर रूटीन अपनाना चाहिए। पिम्पल को ठीक करने के लिए हम घरेलू उपाय कर सकते है। जिनमे हम नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करेंगे। तो चलिए जानते है ,वो क्या उपाय हैं।![]() |
पिम्पल्स को बहुत जल्दी ठीक कैसे करें ? |
पिम्पल होने के कारण :Reason Of Pimple.
1 . हार्मोनल बदलाव मासिक धर्म या गर्भावस्था के दौरान हॉर्मोन में उतार -चढ़ाव से सीबम उत्पादन बढ़ सकता है। जिससे पिम्पल हो सकते हैं। 2. अतिरिक्त तेल उत्पादन जब त्वचा की वसामय ग्रंथियां आवश्यकता से अधिक तेल उत्पादन करती है। तो यह त्वचा की सतह पर जमा हो जाता है। जिससे पिम्पल होते है। 3. रोमछिद्रों का बंद होना त्वचा के रोमछिद्र (clogged pores ),सीबम ,बैक्टीरिया से डेड स्किन सेल्स से बंद हो जाते हैं। जिससे सूजन और रेडनेस हो जाती है। 4. बैक्टीरिया बंद रोमछिद्रों में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। जिससे त्वचा पर पिम्पल होने लगते हैं। 5. आहार ज्यादा चीनी और डेरी आहार लेने से भी पिम्पल होते हैं।
पिम्पल ठीक करने के उपाय
एलोवेरा जेल एक हर्बल मैजिक की तरह है ,जो स्किन की कई तरह की समस्याओं में मददगार है। इसमें एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेंटरी गुण होते हैं। जो स्किन की जलन शांत कर ठंडक प्रदान करता है। इसे अपनी स्किन पर रोज लगाएं। यह पिम्पल के लिए बहुत ही प्रभावी उपाय है।
Post a Comment